बुलंदशहर, मार्च 19 -- पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाइडिल कॉलोनी के मुख्य गेट पर भारी वाहनों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कार्यालय के मुख्य मार्ग पर सीमेंटेड पोल लदे ट्रक, हाइड्रा और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खड़े रहने से रोजाना जाम की स्थिति बन रहती है। इसको लेकर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में देरी के साथ विभिन्न समस्याएं झेलनी पड़ती है। इसको लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर को शिकायती सौंपकर इससे निजात दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र में अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि गेट पर लगने वाले जाम के कारण समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन की ओर से अब फेशियल अटेंडेंस (बायोमेट्रिक) के माध्यम से हाजिरी लगती है, इसलिए चंद मिनटों की देरी भी उनके वेतन पर भारी पड़ रही है। नियमानुसार दो से अधिक देर...