हाइडिल की केबिलजलने से विद्युत आपूर्ति ठप व्यापारी सहित आम जनमानस परेशान
आजमगढ़, जून 7 -- मेहनगर। कस्बे में अधिक लोड के कारण हाइडिल विभाग की मुख्य केबिल जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दुकानदारों सहित आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बिजली गुल होने से बाजार क्षेत्र की दुकानें प्रभावित रहीं तथा लोगों के दैनिक कार्य भी बाधित हुए। भीषण गर्मी और उमस के बीच कई घंटों तक बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि बिजली न होने से व्यापार प्रभावित हुआ, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जली हुई केबिल को बदलकर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुट गए। यह भी पढ़ें- केबिल जलने से बिजली आपूर्ति ठप विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अधिक लोड के कारण केबिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.