बरेली, अप्रैल 5 -- जलालाबाद। शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल पर एक डंपर हाइट गेज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार डंपर चालक पुल पार करने की कोशिश कर रहा था, जबकि वहां हाइट गेज लगा हुआ है। इसी दौरान डंपर गेज से टकरा गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। यह स्थान दिन में काफी व्यस्त रहता है और यहां भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। पास में ही जलालाबाद के कोला मोड़ पर पुलिस चौकी भी बनी हुई है। बावजूद इसके, रात्रि के समय डंपर का पुल पार करने का प्रयास सवाल खड़े करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.