मेरठ, अप्रैल 15 -- गंगनहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट लगाए गए हाइट गेज बैरियर की सुरक्षा के लिए वहां पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की मांग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उठाई है। उन्होंने एसएसपी मेरठ व एसडीएम सरधना को पत्र लिखकर पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की रोकथाम के लिए अटेरना, सलावा व अन्य पुलों पर हाइट गेज बैरियर लगाया गया है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व व बड़े वाहन चालक से नुकसान पहुंचाने के प्रयास में हैं। बीते दिनों सलावा में स्थित बैरियर को तोड़ दिया गया था। यह भी पढ़ें- अक्षरधाम के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को विस्तार देने का सुझाव जिसे सही करा दिया गया है। कहा कि नुकसान की आशंका के चलते हाइट गेज बैरियर को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.