हाइट गेज की आड़ में वसूली का आरोप
गंगापार, जून 15 -- कौंधियारा/करछना। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे स्थित मुंगारी टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। पचदेवरा-गौहनिया मार्ग पर लगाए गए हाइट गेज के टूटने और उसके बाद कथित वसूली के आरोपों ने टोल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा की अनदेखी कर लगाए गए इस ढांचे से न केवल बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों और ग्रामीणों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात नगर निगम का एक वाहन पचदेवरा मार्ग से गौहनिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन हाइट गेज से टकरा गया, जिससे ढांचा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर पड़ा। आरोप है कि मौके पर मौजूद टोल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने वाहन को रोक लिया और हाइट गेज टूटने के एवज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.