उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव कुठीला में हाइट कम होने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती घर में अकेली थी। परिजन रविवार सुबह खेतों से जब घर लौटे तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने कहा कि युवती हाइट कम होने से परेशान रहती थी।जानकारी के अनुसार कुठीला की रहने वाली 23 वर्षीय खुशबू घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर गए थे। यह भी पढ़ें- डिप्रेशन की शिकार युवती ने फांसी लगाकर दी जान रविवार सुबह लगभग सात बजे जब परिजन लौटे तो खुशबू का शव फंदे से लटका देख अवाक रह गए। घर में चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.