हाथरस, जनवरी 4 -- हसायन- सर्दी में बिजली सप्लाई लगातार लोगों को दिक्कत दे रही है। फिर चाहे शहर की बात हो या ग्रामीण अंचल की। हसायन क्षेत्र के 132 केवी उपकेंद्र नगला रति की हाईटेशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से साठ से अधिक गांवों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली सप्लाई न आने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात करीब दस बजे हुए ब्रेकडाउन के बाद तमाम गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी ब्रेकडाउन को सही करने में जुट गए। शनिवार दोपहर करीब 16 घंटे बाद जाकर विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी। विद्युत आपूर्ति की कटौती होने से कस्बा व देहात क्षेत्र के वाशिन्दों को पेयजल,सिंचाई के अलावा घरेलू व अन्य कामकाज के लिए बिजली आने का इंतजार करने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उपभोक्ताओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.