हाथरस, दिसम्बर 7 -- हाइटेंशन लाइन पर काम करते वक्त संविदा कर्मी को लगा करंट - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी झोपड़ी में हुआ हादसा - करंट लगने के बाद पोल से गिरे संविदा कर्मी को उपचार के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल हाथरस, संवाददाता। शहर के नगला कुंवरजी झोंपड़ी में बिजली के पोल पर काम कर रहा संविदा कर्मी करंट लगने के बाद पोल से गिरकर घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला ओढ़पुरा निवासी 50 वर्षीय प्रकाश पुत्र सुनहरी लाल बिजली विभाग में संविदा पर काम करता है। वह नगला कुंवरजी झोपड़ी पर बिजली के पोल पर चढ़ कर हाई टेंशन लाइन पर काम कर रहा था। यहां पर काम शुरू करने से पहले प्रकाश ने पहले शटडाउन लिया, लेकिन काम पूरा होने से पहले ...