पीलीभीत, जनवरी 17 -- पूरनपुर। ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से लोहे के खोखे में आग लग गई। इससे खोखे में रखा समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। नगर के मोहल्ला ढका के रहने वाले सरफुद्दीन पुत्र अलीशेर का लोहे का खोखा शेरपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग के पास रखा हुआ है। सरफुद्दीन खोखे में नए और पुराने टायरों की बिक्री करते हैं। शुक्रवार सुबह ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खोखे पर गिर गई। इससे लोहे के खोखे में आग लग गई। खोखा तेज लपटों के साथ जलने लगा। उसमें रखे टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सामान नहीं बचा सके। सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। खोखा स्वामी सरफुद्दीन ने बताया कि लगभग पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.