हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से लगभग दस बोंगे-बिटौरे राख
बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सधारनपुर में एक हाइटेंशन लाइन की चिंगारी के कारण किसानों के करीब दस बोंगे-बिटौरे में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम करीब आधे घंटे देर से पहुंची तब तक बिटोरा जलकर राख हो चुके थे। बिटोरे जलने से किसानों को लगभग एक लाख रुपये के आस पास का नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत से होकर कुछ ग्रामीण निकाल कर जा रहे थे तभी उन्होंने अचानक बोंगे-बिटौरे में आग निकलती देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अधिकांश बोंगे-बिटौरे जल चुके थे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर हाइटेंशन लाइनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.