लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव कैरातीपुरवा निवासी एक किशोर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव में ही ट्राली से टेंट का सामान उतार रहा था। बताते हैं कि लोहे का पाइप उठाते समय उपर से निकली हाइटेंशन लाइन से छू गया। हादसे में किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव कैरातीपुरवा निवासी राम लाखन का 17 वर्षीय बेटा पंकज शुक्रवार की शाम गांव में ट्राली से टेंट का सामान उतार रहा था। बताते हैं कि लोहे का पाइप उठाते समय उपर से निकली हाइटेंशन लाइन से पाइप छू गया। हादसे में पंकज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.