बरेली, मार्च 21 -- भोजीपुरा। हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से भैंस की मौत पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लागया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पीड़ित परिवार ने विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर अजीजपुर निवासी प्रदीप तिवारी के मुताबिक उनकी एक लाख रुपये कीमत की भैंस थी। वह शुक्रवार शाम भैंस को जंगल से चराकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के पास झूल रहे हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस से विद्युत निगम के अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.