मिर्जापुर, मार्च 29 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव में रविवार की शाम पांच बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेंहू के बोझ में हाइटेंशन तार छूने से आग लग गई। इससे ट्राली में लदा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डिब्बा व बाल्टी में पानी लेकर आग पर काबू पा लिए, अन्यथा भारी क्षति हो सकती थी। क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव निवासी किसान चिंतामणि मिश्र का खेत शुकुलपुर गांव में है। वे रविवार को खेत से गेहूं की कटी हुई फसल की मड़ाई कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का बोझ लाद कर घर के पास स्थित खलिहान में ला रहे थे। गेहूं का बोझ लदा ट्रैक्टर जैसे ही बारीपुर मोहल्ले में प्रवीण तिवारी के घर के पास पहुंचा तभी ट्राली पर लदा गेंहू का बोझ हाइटेंशन तार में छू गया। इससे शार्ट सर्किट से निकली च...