हाइटेंशन तार गिरा, आग और धमाकों से दहशत
बगहा, मई 16 -- रामनगर। नगर के व्यस्ततम नरैनापुर चौक के समीप शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही तेज गर्जना के साथ आग लग गई और छोटी-छोटे ब्लास्ट होने लगे। हाईटेंशन तार से उठी चिंगारी और धमाकों की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने तुरंत शटर गिरा दिए। बिजली के तार का एक हिस्सा सड़क पर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा नगर परिषद द्वारा लगाए गए शुद्ध पेयजल शेड पर जा गिरा। इससे शेड में लगा पेयजल का मोटर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.