हाइटेंशन तार गिरने से बिजली बाधित
भागलपुर, जून 20 -- गोराडीह संवाददाता। गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मुरहन-कासिमपुर मुख्य मार्ग पर अगड्डा गांव के शीतला स्थान के पास कहलगांव-लखीसराय मेन लाइन का चार लाख वोल्टेज का हाईटेंशन तार गिरने से करीब 10 घंटे तक बिजली बाधित रही। तार गुरुवार रात्रि 11:00 बजे अचानक गिर गया था। जिससे मुरहन, अगड्डा, जीताडीह, रत्तीचक, बड़ी जमीन सहित दर्जनों गांव में बिजली बाधित रही। इसके बाद एनटीपीसी कहलगांव के कंपनी के कर्मियों को सूचना दी गई। जिसके बाद तार की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।इंजीनियर कुमार निशीत ने बताया कि हम लोगों को देर रात ही जानकारी मिली है और देर रात से ही पावर ग्रिड के 20 फिटर, दो इंजीनियर के निगरानी में तार मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है। इंजीनियर पांडा टूडू ने बताया कि शुक्रवार शाम तक काम पूर्ण कर लिया जाएगा। उसके बाद आसपास के क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.