बगहा, अप्रैल 26 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़वा टोला निवासी वीर बहादुर साह का पुत्र सोनू कुमार (26) शनिवार की सुबह वृद्ध आश्रय के समीप हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सोनू मोबाइल फोन गुम होने से नाराज था। उसके टावर पर चढ़ते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। लेकिन वह करीब 60 फिट ऊंचे टावर पर बैठा रहा। इस टावर के सहारे एक लाख 32 वोल्ट की विद्युत बेतिया से रामनगर सप्लाई होती है। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक; गर्लफ्रेंड को बुलाने पर अड़ा, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस टीम ने विद्युत विभाग में फोन कर विद्युत ...