गाजीपुर, जनवरी 28 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना के सौरम मोड़ के पास सोमवार की रात आठ बजे मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग लोग झुलस गए। सभी को आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने 18 वर्षीय विकास बिंद को मृत घोषित कर दिया। श्रीगंज गांव निवासी युवक ट्रैक्टर से सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए धरवा गांव स्थित गांगी नदी जा रहे थे। सौरम मोड़ के पास मूर्ति के पास लगे लोहे के पाइप का हाइटेंशन के तार में स्पर्श हो गया। जिसे विकास बिंद, जगदीश, अजीत, मनोज, सूरज हाईटेंशन के तार के चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोग सभी झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने विकास बिंद को मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों का इलाज करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.