हाइटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, खलासी गंभीर रूप से झुलसा
गाजीपुर, जून 26 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम विशेश्वरपुर पाल बस्ती के सामने बिजली के हाईटेंशन पार की चपेट में आने से कंटेनर ट्रक का खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रक चालक उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) लेकर रवाना हो गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।ट्रक चालक सद्दाम कंटेनर ट्रक लेकर तिवारीपुर-नौगढ़ मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर पाल बस्ती के सामने ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से ट्रक स्पर्श कर गया। बिजली तार के संपर्क में आते ही पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। उस समय ट्रक पर बैठा खलासी 30 वर्षीय अशोक उर्फ छोटू करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.