साहिबगंज, जून 21 -- साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया में पहाड़ की तलहटी में शनिवार की रात 11 केवीए हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाइवा चालक बिहार के जमुई जिला का अजय कुमार (36) है। जानकारी के अनुसार चालक अपने हाइवा ( बीआर 52पी 7761) को तिरपाल से ढक रहा था। अंधेरा होने पर उसे 11 हजार तार दिखाई नहीं पड़ा और वह करंट प्रवाहित हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मिर्जाचौकी थाना के एएसआई शिवलाल मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पर मृतक का बड़ा भाई विजय यादव ने बताया कि उसका भाई शेखपुरा में अजीत कुमार नामक व्यक्ति का हाइवा चलाता था। अजय मिर्जाचौकी में डस्ट लोड करने ...