मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के नीरपुर चौक के समीप रविवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक जीताछपरा निवासी सटहु मियां का पुत्र मो. आजाद (26) था। युवक को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने गैरेज मालिक से गाड़ी मांगी, इनकार करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गैरेज में तोड़-फोड़ की। मैकेनिक प्रिंस कुमार की पिटाई कर दी। सूचना पर साहेबगंज और राजेपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, थानेदार सुनील कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मो. आजाद पंडाल बना रहा था। इसी दौरान वह हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया, गिरने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही उस...