हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- पारू। जैतपुर थाना क्षेत्र के सखरा चौर में गुरुवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत हो गई। वहीं, 12 साल का बालक बच गया। बताया जाता है कि रामपुरकेशो मलाही पंचायत के खरिहानिया निवासी राजेंद्र राय का पुत्र भैंस को लेकर चौर में गया था। इसी दौरान लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजा की मांग करते हुए जर्जर तार को ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.