औरैया, मई 15 -- अछल्दा, संवाददाता। नहर पुल पर लगे हाइटगेट में बारात का सामान लेकर जा रही एक पिकअप फंस गई, जिससे मार्ग पर करीब पौन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम के चलते स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:20 बजे एक पिकअप वाहन बारात का सामान लेकर बिधूना की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन नहर पुल के पास पहुंचा, ऊंचाई अधिक होने के कारण वह हाइटगेट में फंस गया। वाहन फंसते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के कारण स्कूल से लौट रहे बच्चों को भी काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। तेज धूप में लोग परेशान नजर आए। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते तलाशते रहे, लेकिन संकरा मार्ग होने के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचन...