औरैया, जून 29 -- अछल्दा क्षेत्र में निचली गंग नहर पुल पर लगे हाइटगेज में सोमवार दोपहर यूरिया खाद से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से करीब सवा घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस भी हाइटगेज पार नहीं कर सकी और उसे कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे बिधूना-नेविलगंज मार्ग की ओर जा रही यूरिया खाद की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाइटगेज से टकराकर बीच रास्ते में फंस गई। चालक और परिचालक ने ट्रॉली में रखी खाद की बोरियों को नीचे कर वाहन की ऊंचाई कम करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक ट्रॉली नहीं निकल सकी। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी ...