चंदौली, मार्च 17 -- पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रेलवे डॉट पुलिया के पास लगे हाईट गेज बैरियर में मंगलवार की सुबह कंटेनर वाहन फंस गया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों का पहिया थम गया और आवागमन बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से जाम की स्थिति हो गई। वाहनों के पहिए रुकते ही निकलना मुश्किल हो गया। पड़ाव चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने घंटो मशक्कत के बाद कंटेनर वाहन को किसी तरह बाहर निकाला। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। पड़ाव रामनगर मार्ग पर वाराणसी और पीडीडीयू नगर रेलखंड के बीचअंडरपास पुलिया का निर्माण किया गया था। ताकि अंडरपास से वाहन और पैदल आने जाने वाले लोग बिना किसी रुकावट के आवागमन कर सकें। आये दिन हाईट माल लोड करके आने जाने वाले ट्रक, ऊचे कंटेनर वाहन सहित ट्रेलर वाहन अंडरपास पुलिया में फंस जाते थे। जिसको देखते हुए रेलवे विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.