नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- UP News: भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने पर अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। अपर्णा ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पास नहीं हुआ इसको लेकर महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। हमने भी वही किया। इसी आक्रोश को प्रकट किया। वो किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आक्रोश नहीं था। अखिलेश यादव के परिवार की सदस्य होने के बयान पर अपर्णा ने परिवार के सवाल पर भी जवाब दिया। अपर्णा ने कहा कि हम बिल्कुल परिवार के हैं और वो चीज कोई बदल नहीं सकता कि हम परिवार के नहीं हैं। लेकिन, जो चीज गलत है उसे बताना भी जरूरी है वरना चीजें सही नहीं होगी। अपर्णा यादव गुरुवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.