पूर्णिया, मई 18 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के हांसी पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सबीहुल हसन, ममता कुमारी एवं आलोक कुमार ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए टेंट, पेयजल, टेबल, कुर्सी एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बताया गया कि सहयोग शिविर में जलालगढ़ प्रखंड के 10 पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- मोहनिया चकला पंचायत में आज लगेगा सहयोग...