हांफे ट्रांसफार्मर, आधे शहर में रहा ब्लैक आउट
झांसी, मई 20 -- झांसी, संवाददाता। चढ़ते ताप, जलती-चुभती गर्मी के बीच रानी के शहर झांसी में बिजली झटके दे रही है। हालात यह है कि घरों का लोड उठाने में ट्रांसफार्मर हाँफ रहे हैं। मंगलवार की रात आधे से अधिक शहर के कई मोहल्लों में ब्लैक आउट रहा। रात भर आती-जाती रही। बिजली के झटकों ने शहरियों की नींद उड़ा दी। सबसे बुरा हाल बुजुर्गवार और बच्चों का हुआ। कूलर बंद होने से बेचैनी बढ़ गई। हालांकि घरों में इनर्वटर का सहारा रहा। लेकिन, बुधवार सुबह से फिर आती-जाती बिजली ने बाजारों से लेकर मोहल्लों तक परेशान किया। बिन बत्ती के बुजुर्गवार और बच्चों का बुरा हाल हुआ। यह भी पढ़ें- कटौती से उबलते रहे मोहल्ले, बिजलीघरों पर हंगामा मंगलवार की रात रानी महल फीडर से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। गंज, सुभाष, बड़ाबाजार, मानिक चौक, न्यू रोड, मिनर्वा सहित अन्य इलाकों की बत्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.