रांची, सितम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), में आयोजित हांडी-एक्स-2026 में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची की छात्र टीम नैव-एक्स ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न संस्थानों की छात्र टीमों ने हिस्सा लिया। टीम नैव-एक्स में शक्ति कुमार सूरज, अक्षत तन्ना, ऋषिक माजी, अक्षत गोयल और कृष पाटीदार शामिल थे। टीम ने अपने नवाचारी और तकनीकी समाधान की प्रभावी प्रस्तुति के जरिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सीमित समय में अपने विचारों को व्यावहारिक और प्रभावी समाधान के रूप में विकसित करने की चुनौती दी गई। टीम नैव-एक्स ने ...