नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल। 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर और एनसीआर झांसी ने रोमांचक जीत दर्ज की। पहला मैच दिल्ली-11 दिल्ली और यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर के बीच खेला गया। इसमें रामपुर ने 2-1 से जीत हासिल की। दिल्ली की ओर से राहुल ने गोल किया, जबकि रामपुर के लिए गर्व और दीपक ने एक-एक गोल दागा। दूसरे मुकाबले में रोहिला टाइगर रामपुर ने नागपुर पुलिस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से पराजित किया। तीसरे मैच में एनसीआर झांसी ने चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर को 4-3 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...