नई दिल्ली, अगस्त 17 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया है। केजरीवाल ने पीएम मोदी की ओर से की गई टिप्पणी का अर्थ निकालते हुए खुद को भी उसी श्रेणी में रखा। केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने सवाल उठाने वालों, व्यवस्था में बदलाव चाहने वालों और देशभक्तों को दिमागी नक्सल बताया है। पूर्व सीएम ने कहा कि यदि आज भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जिंदा होते, तो पीएम मोदी उन्हें भी 'दिमागी नक्सल' बता देते। केजरीवाल से पहले पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खुद को दिमागी नक्सल कहा तो जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी अपने लिए इस संबोधन का इस्तेमाल किया। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पीएम मोदी के भाषण का छोटा सा हिस्सा अपने वीडियो में जोड़त...