ढाका, नवम्बर 9 -- बांग्लादेश में मार्च से चल रहे खसरे के प्रकोप ने अब तक 1284 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सबसे अधिक बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीमारी लगातार फैल रही है और मौतों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। इस स्थिति में स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने खुद जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुझे फांसी दो। दरअस,ल, सोमवार को ढाका के एक कार्यक्रम में जब पत्रकारों ने पूछा कि सात महीने में करीब 1200 बच्चों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है ( पिछली अंतरिम सरकार या मौजूदा सरकार) तो मंत्री ने साफ कहा कि जिम्मेदारी मेरी है। मुझे फांसी पर लटका दो। यह मेरी नाकामी है। मैंने कोशिशें की हैं। यह मेरी सरकार की नाकामी नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि अभी खसरे से बीमार होने वाले ज्यादातर बच्चों को टीका नहीं लगा था। इनमें कई बच्चे छह महीने से भी छोटे...