मेरठ, फरवरी 1 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता केंद्रीय बजट 2026-27 में पर्यटन और विरासत को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक पटल पर लाने के लिए हस्तिनापुर समेत 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के कायाकल्प का प्रस्ताव रखा है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के लिए यह एक बड़ी घोषणा है। भारत सरकार ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और 'हेरिटेज टूरिज्म' को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर और सारनाथ सहित देश के 15 पुरातात्विक स्थलों को 'वाइब्रेंट एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन' (जीवंत अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थल) के रूप में विकसित किया जाएगा। महाभारत काल की राजधानी माने जाने वाले हस्तिनापुर के लिए यह घोषणा संजीवनी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.