शामली, फरवरी 26 -- शामली। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- बनत, कैराना, कांधला व ऊन की छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण गुरुवार को आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौड़ ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राएं हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य तथा महाभारतकालीन स्थलों का भ्रमण करेंगी। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को जैव-विविधता, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की व्यावहारिक जानकारी देना है। जिला समन्वयकों व विद्यालय स्टाफ के सहयोग से यात्रा सुरक्षित व सुव्यवस्थित रही। प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...