हस्तिनापुर रोड बिजलीघर का केबल बॉक्स फुंका, सात घंटे आपूर्ति ठप
मेरठ, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाने लगी है। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर में शुक्रवार दोपहर केबल बॉक्स में आग लगने से फाल्ट हो गया, जिसके चलते करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे मवाना कस्बे की आधी आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मवाना फीडर के केबल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगते ही बिजलीघर में अफरातफरी मच गई और तत्काल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि बिजली आपूर्ति बाधित होने से मवाना की आधी आबादी समेत वीआईपी इलाके तहसील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.