हस्तिनापुर में लापता व्यक्ति की मिली लाश, हत्या का आरोप
मेरठ, मई 25 -- हस्तिनापुर के मकबूलपुर गांव के बाहर खंडहर बने सरकारी क्वार्टर में सात दिन से लापता अधेड़ की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हंगामा कर दिया और थाने के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया। हस्तिनापुर के गांव चेतावाला निवासी 50 वर्षीय संतराम मजदूरी करता था। 17 मई से वह लापता थे, जिसको लेकर बेटे रोहित ने थाने में 18 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मकबूलपुर गांव के राजकीय पशुधन परिक्षेत्र के खंडहर बने सरकारी क्वार्टर में सोमवार सुबह करीब सात बजे चौकीदार सुशील कुमार को दुर्गंध आ रही थी। उसने कमरों में जाकर देखा तो एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। इसकी सूचना सुशील ने फार्म इंचार्ज अमरदीप को दी। पुलिस ने जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.