हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला, लोगों को राहत
मेरठ, अगस्त 5 -- गत दिनों गंगा नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए अराजक तत्वों ने हस्तिनापुर और चांदपुर को जोड़ने वाले पुल की पांडव चौकी के समीप अप्रोच रोड को काट दिया था, जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया था। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बुधवार को उक्त रोड पर मिट्टी से भराव कराकर शाम को चालू कर दिया गया। करीब एक माह पूर्व हुई तेज बरसात के कारण भीकुंड गांव के समीप बने गंगा पुल के पास अराजक तत्वों द्वारा अप्रोच रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे लगभग दस दिनों तक आवागमन बाधित रहा। परंतु अब एक सप्ताह पूर्व गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा तो गंगा नदी ने चांदपुर की ओर कटान किया और पांडव चौकी के समीप पानी के तेज बहाव अप्रोच रोड टिक नहीं सकी और पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि हस्तिनापुर पुलिस को भी भीकुंड तिराहे से आवागमन बंद करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.