हस्तिनापुर क्षेत्र को 10 जोन में बांटकर होगी निगरानी
मेरठ, मार्च 3 -- होली को लेकर पुलिस ने नगर व क्षेत्र के कई गांवों में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला तथा त्योहार को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि त्योहार से पूर्व सभी पुलिसकर्मियों की बैठक ली गई और क्षेत्र में गश्त बनाए रखने व विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। थाने क्षेत्र के पांच हलकों को 10 जोन में बांटकर मोबाइल पुलिस वैन तैनात किए गए हैं। बताया कि गांवों में पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदेश दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.