हस्ताक्षर बना गायब थे तीन शिक्षक, डीआईओएस ने रोका वेतन
कुशीनगर, अगस्त 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। डीआईओएस कुशीनगर श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार की दोपहर तमकुहीराज ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहरवा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय में हस्ताक्षर बनाकर शिक्षक गायब थे। जांच के दौरान स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद नहीं थे। विद्यालय परिसर में तमाम कमियां मिलने और बिना सूचना शिक्षकों के गायब होने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों का वेतन रोक कर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विद्यालय का निरीक्षण डीआईओएस कुशीनगर दोपहर 12 बजे तमकुहीराज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहवा पहुंचे। डीआईओएस के निरीक्षण में स्कूल परिसर में एक भी बच्चे नहीं मिले तथा शिक्षक अमरदीप यादव मौजूद मिले। डीआईओएस की जांच में संजीव मिश्रा प्रधानाचार्य अनुपस्थित थे। रजनीश यादव व जयदीप शुक्ला सहायक अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.