छपरा, दिसम्बर 7 -- महापरीक्षा को नवसाक्षर महिलाएं सुबह से थीं उत्साहित जिले के 204 केन्द्रों पर आयोजित हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा 10 हजार से अधिक नवसाक्षर हुए परीक्षा में शामिल 10 बजे सुबह से चार बजे तक परीक्षा का आयोजन छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को जिले में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 204 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई। जन शिक्षा निदेशक अनिल कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय परमानंदपुर केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले भर में 10 हजार से अधिक नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षा का संचालन सं...