मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से सदातपुर (पुराना एनएच 28) के हस्तांतरण में पेच से चांदनी चौक-रामदयालु नगर सिक्सलेन प्रोजेक्ट फंस गया है। एनएचएआई ने छह माह पहले पथ निर्माण विभाग को चांदनी चौक से सदातपुर मोड़ तक की सड़क के हस्तांतरण का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन पथ निर्माण विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। अब एनएचएआई चांदनी चौक-रामदयालु नगर सिक्स लेन के लिए जरूरी सात किमी सड़क पथ निर्माण विभाग को हस्तगत नहीं कर रहा है। इससे सिक्सलेन का काम नौ माह से रुका है। पथ निर्माण विभाग सिक्सलेन के लिए टेंडर की प्रक्रिया कर चुका है। वर्क ऑर्डर जारी होने के लिए एनएचएआई से एनओसी नहीं मिल पा रहा है, जिससे प्रोजेक्ट अटक गया है।दरअसल, रामदयालु नगर से चांदनी चौक और चांदनी चौक से सदातपुर मोड़ पुराने एनएच 28 का हिस्सा था। अब एनएचएआई ने ...