आजमगढ़, फरवरी 28 -- जहानागंज। एसकेडी विद्या मंदिर धनहुंआ में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विज्ञान, कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उनके मॉडल के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में मॉडर्न इंडियन इकोनॉमी एवं डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर आधारित नीतिश, आदित्य एवं कृष्णा का मॉडल विशेष सराहना का केंद्र रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री मुन्ना सिंह, भूपेंद्र मिश्र, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.