हस्तशिल्प निर्यात को नया आयाम देगा भारत-रूस बिजनेस फोरम-नावेद
मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- कजान स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार भारत रूस तातारस्तान बिजनेस फोरम 2026 का आयोजन 14 व 15 अक्तूबर को रूस स्थित कजान में किया जाएगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने बताया कि फोरम में पैनल चर्चाएं, उद्योग भ्रमण, भारतीय फिल्म महोत्सव, क्रिकेट मैच, मास्टर क्लासेज व कजान एक्सपो में भारतीय कला संस्कृति और हस्तशिल्प की भव्य प्रदर्शनी शामिल होगी। जिससे भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात को एक नया आयाम मिलने की संभावना है। फोरम में यूपी के हस्तशिल्पकारों की भागीदारी भी सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद है जिससे प्रदेश के हस्तशिल्प को बड़ी उड़ान मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.