रामपुर, मार्च 31 -- सैदनगर। हस्तशिल्प कला क्षेत्र में लकड़ी से बने शिल्पकृति के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरावा निवासी अनवार अली सैफी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने हाथ से बनी पेंटिंग देकर सम्मानित किया। सैदनगर विकासखंड क्षेत्र के सरावा गांव निवासी अनवार अली सैफी द्वारा प्राचीन मूर्तियां आधुनिक पेंटिंग डिजिटल आर्ट एवं चित्रकार का कार्य देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया। रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी व हाथ से बने शिल्पकृति आज देश में विख्यात हो रही है। उन्होंने कहा कलात्मक कौशल से निर्मित कोई वस्तु, चित्र, या शिल्पकृती अपने आप में एक वैचारिक महत्व रखती है। यह मानव निर्मित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.