नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- हथेली की रेखा, पर्वत और कुछ खास निशान देखकर भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ निशानों का तो बखूबी से जिक्र भी किया जाता है। एक खास निशान है जिसे काफी लकी माना जाता है और वो निशान X का है। अगर ये सही जगह पर बना हो तो खास तरह के संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर X के निशान का असली मतलब क्या होता है?हाथ में कहां लकी माना जाता है X का निशान? हाथ में बने हर एक X के निशान को लकी नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में उस X के निशान को सबसे शुभ माना जाता है जो किहृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच बना होता है। शास्त्र में इसे मिस्टिक क्रॉस के नाम से जाना जाता है। अगर ये साफ और डार्क होती हैं तो इसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इसके अलावा अगर कई रेखाएं एक साथ ...