नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Bhagya Rekha Palmistry Meaning : हाथ की लकीरों को समझने की इच्छा लगभग हर किसी में होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर कुछ रेखाओं का सही सही मतलब पता हो तो जिंदगी में होने वाली कई बड़ी चीजों का संकेत मिल सकता है। एक सबसे बड़ा सवाल लोगों के मन में ये जरूर होता है कि हम अपनी जिंदगी में कितने सफल होंगे या फिर नौकरी-बिजनेस में हमें ग्रोथ मिलेगी या नहीं पैसा जितना सोचा है उतना बन पाएगा या नहीं? इन सवालों के जवाब हमें भाग्य रेखा से मिल सकते हैं। भाग्य रेखा के जरिए कुछ जरूरी संकेत पता किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये भाग्य रेखा हाथ में कहां होती है और कैसी रेखा लकी मानी जाती है?हाथ में भाग्य रेखा कहां होती है? हाथ में सबसे बीच वाले हिस्से को देखें। जो भी रेखा आपकी कलाई के पास से शुरू होकर ऊपर की ओर सीधे मध...