नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- हस्तरेखा शास्त्र में हाथ में बनी हर रेखा और निशान को अहम माना जाता है। इनके जरिए किसी भी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी खास बातें समझी जा सकती है। नेचर से लेकर आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्ते और भी कई चीजों के संकेत हाथ देखकर ही मिल जाएंगे। कई लोगों के में हाथ में M और X के निशान होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन दोनों निशानों को शुभ माना जाता है। हालांकि इसके लिए हाथ में इनका क्लियर दिखना भी जरूरी है। शास्त्र के अनुसार M निशान वाला व्यक्ति समझदार होता है तो वहीं X निशान वाले व्यक्ति को अपने काम और नाम से खूब पहचान मिलने की संभावना रहती है। तो चलिए समझते हैं कि दोनों में से कौन सा निशान सबसे ज्यादा लकी होता है?हाथ में M के निशान का मतलब जब जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा आपस में मिलती हैं तो हाथ पर M की ...