नई दिल्ली, मई 24 -- हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले निशानों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इनमें सबसे खास निशान है अंग्रेजी अक्षर 'M' का निशान। जो लोग अपनी हथेली पर यह निशान लेकर पैदा होते हैं, उन्हें हस्तरेखा विशेषज्ञ बेहद भाग्यशाली मानते हैं। यह निशान ना सिर्फ बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि जीवन में जल्दी सफलता पाने का भी संकेत देता है।'M' निशान का मतलब हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर 'M' का निशान आमतौर पर भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के मिलने से बनता है। यह निशान व्यक्ति को जन्मजात बुद्धिमान, दूरदर्शी और मेहनती बनाता है। ऐसे लोग जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने की क्षमता रखते हैं। वे अपनी मंजिल को स्पष्ट रूप से देखते हैं और उसी के अनुसार प्रयास करते हैं।नेतृत्व क्षमता और सफलता 'M' निशा...