नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- SATURN Mount Meaning and Remedies : हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ कुछ खास निशानों को बहुत ही महत्व दिया जाता है। मुख्य ग्रहों से जुड़े कई पर्वत भी हमारी हथेली में बने होते हैं। ऐसे ही एक शनि पर्वत है। शनि पर्वत पर ही तिल का होना अपने आप में रेयर ऑफ द रेयरेस्ट वाला केस हो जाता है। अब इसका एक्चुअल में क्या मीनिंग है वो समझने की कोशिश करेंगे। शास्त्र के अनुसार हमारी मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के ठीक नीचे और हथेली के सबसे ऊपर वाले हिस्से को ही शनि पर्वत कहा जाता है। अब अगर किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर ही तिल हो तो क्या होता है? शास्त्र में शनि पर्वत पर तिल के होने को लेकर हस्तरेखा के साथ-साथ सामुद्रिक शास्त्र में कई बातें हैं। शनि पर्वत का संबंध शनि की एनर्जी से ही है जोकि कर्म, न्याय और डिसिप्लिन के स...