नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत को बेहद ही खास मानते हैं। हाथ में बने अलग-अलग रेखाएं, निशान और पर्वत के कई संकेत होते हैं। मान्यता है कि इनके जरिए किसी भी व्यक्ति के बारे में गहराई से समझा जा सकता है। वहीं चंद्र पर्वत को लेकर कई तरह की मान्यता है। शास्त्र के अनुसार चंद्र पर्वत के आसपास अगर 3 लकी निशान होते हैं तो व्यक्ति को इनसे कई फायदे मिलते हैं। माना जाता है कि इनसे जिंदगी में नए मौके और मान-सम्मान मिलता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर हाथ में चंद्र पर्वत कहां होता है और इस पर किस तरह से निशान लकी माने जाते हैं?चंद्र पर्वत कहां होता है? हाथ में चंद्र पर्वत छोटी उंगली की ओर एकदम नीचे वाले हिस्से में होता है। यहां पर जो हिस्सा उभरा हुआ होता है उसे ही चंद्र पर्वत कहा जाता है। चंद्र पर्वत पर बने कुछ निशान अ...