नई दिल्ली, अगस्त 22 -- हथेली पर कई तरह के निशान अपने आप बन जाते हैं। त्रिशूल, तारे, कमल या ध्वज जैसे चिन्ह तो आम हैं, लेकिन मछली का निशान सबसे खास माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह मछली का निशान अच्छे भाग्य, लंबी आयु और धन वृद्धि का संकेत देता है। जब यह निशान साफ दिखे और मछली का मुंह उंगलियों की तरफ हो, तो इसका फल और अच्छा मिलता है। किस्मत वाले लोगों की हथेली पर यह निशान अक्सर पाया जाता है।मछली के निशान का सामान्य महत्व मछली का चिन्ह हथेली पर बनना शुभ माना जाता है। यह जातक के जीवन में तरक्की और स्थिरता लाता है। जब यह निशान स्पष्ट और सही दिशा में हो, तो व्यक्ति को बिना ज्यादा संघर्ष के सफलता मिलने की संभावना रहती है। मान्यता है कि ऐसे लोगों को धन की कमी नहीं रहती और आयु भी अच्छी होती है। कई बार यह निशान जीवन रेखा और मणिबंध रेखा ...